← टूर खाता

उपयोग की शर्तें

Terms & Conditions

अंतिम अपडेट: नवंबर 2026

1. सेवा क्या है

Tour Khata (https://tourkhata.com) ट्रैवल एजेंटों के लिए एक ऑनलाइन सॉफ़्टवेयर (SaaS) है: टूर पैकेज बनाना और भेजना, ग्राहक सूची, ग्रुप टूर की सीट और भुगतान का हिसाब, कोटेशन/बिल बनाना। हम ख़ुद कोई यात्रा, होटल या टिकट नहीं बेचते।

Tour Khata is a software-as-a-service tool for travel agents. We do not sell travel, hotels or tickets ourselves.

2. खाता

  • खाता Google लॉगिन से बनता है। अपने खाते की सुरक्षा आपकी ज़िम्मेदारी है।
  • आप जो पैकेज, दाम और ग्राहक की जानकारी डालते हैं, उसकी सच्चाई और क़ानूनी ज़िम्मेदारी आपकी है।
  • ग्राहकों के नंबर और जानकारी सिर्फ़ उनकी सहमति से और अपने काम के लिए इस्तेमाल करें; स्पैम न भेजें।

3. प्लान और भुगतान

  • पैकेज बनाना और भेजना, कोटेशन और फ़ॉलो-अप सूची मुफ़्त है। नए खाते को 14 दिन तक प्रो सुविधाएँ मुफ़्त मिलती हैं।
  • प्रो सुविधाएँ: नया ग्रुप टूर, बुकिंग और भुगतान जोड़ना, बिल/रसीद PDF, पैकेज व कोटेशन पर लोगो, और पब्लिक पेज। प्लान ख़त्म होने पर पुराना सारा डेटा देखा और बदला जा सकता है, पर ये नई चीज़ें जोड़ने के लिए प्रो लेना होगा।
  • प्रो प्लान: ₹349 प्रति माह या ₹3490 प्रति साल (या साइट पर लिखा मौजूदा दाम), पहले से भुगतान।
  • भुगतान UPI से सीधे 8982325900@ibl पर होता है। UTR नंबर मिलने और जाँच के बाद प्रो चालू किया जाता है।
  • पैसा अपने-आप नहीं कटता। अवधि ख़त्म होने पर दोबारा भुगतान करके आगे बढ़ा सकते हैं, न करें तो खाता मुफ़्त प्लान पर आ जाता है और डेटा सुरक्षित रहता है।

4. सेवा में बदलाव

हम सुविधाएँ सुधारते और बदलते रह सकते हैं। दाम बदलने पर पहले से सूचना देंगे।

5. ज़िम्मेदारी की सीमा

सेवा जैसी है वैसी दी जाती है। तैयार पैकेज, AI से बने कार्यक्रम और नमूना दाम सिर्फ़ मदद के लिए हैं; ग्राहक को भेजने से पहले जाँचना एजेंट की ज़िम्मेदारी है। एजेंट और उसके ग्राहक के बीच के लेन-देन के लिए Tour Khata ज़िम्मेदार नहीं है।

6. खाता बंद करना

नियम तोड़ने, धोखाधड़ी या स्पैम पर हम खाता बंद कर सकते हैं। आप भी कभी भी खाता और डेटा मिटाने के लिए कह सकते हैं।

7. क़ानून

ये शर्तें भारत के क़ानून के अधीन हैं।

शर्तें (Terms)रिफ़ंड (Refund)प्राइवेसी (Privacy)संपर्क (Contact)